Gurugram News : सात लाख का इनामी गैंगस्टर मैनपाल बादली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

gurugram news

Gurugram News | एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 दिन पहले उसे कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। गैंगस्टर के ऊपर पुलिस ने सात लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर फिरौती, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में दर्ज हैं।

मूल रूप से मैनपाल बादली झज्जर जिले के बादली गांव का निवासी है। उसने साल 2000 में अपराध की दुनिया में अपना कदम रखा था। जुर्म की दुनिया में आते ही उसने सबसे पहले अपने चाचा की हत्या का बदला लिया, उसके बाद उसने एक के बाद हत्याओं को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि उसे 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जमानत मिली थी, लेकिन जैसे ही वो जेल से बाहर निकला उसने विदेश का रास्ता पकड़ लिया। वह कंबोडिया से ही अपना गैंग चला रहा था। दोपहर एक बजे एसटीएफ के आईजी सतीश बालन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैनपाल बादली की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

ऐसे बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि काफी समय से मैनपाल बादली अपराध से दूर था। वह कंबोडिया में वहीं की एक महिला के साथ रह रहा था। उसके वहां तीन बच्चे भी हैं। वह वहां पर शांति से अपना रेस्टोरेंट चला रहा था। तकनीकी आधार पर कुछ महीनों पहले ही उसे चिन्हित किया गया। इसके बाद उसे वापस भारत भेजा गया।

Also Read : Delhi : मॉल में सीढ़ियों पर पैर फिसलने से ASI की मौत, परिवार में छाया मातम

बता दें कि गुरुग्राम की भोंडसी जेल में हुए मर्डर मामले में मैनपाल बादली को भगोड़ा घोषित किया गया था। साल 2010 में मैनपाल बादली को तीन हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसने कंबोडिया जाने के लिए गुरुग्राम के पते पर अपना फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और 2019 में कोलकाता एयरपोर्ट से करीब सवा करोड़ रुपये की नकदी लेकर कंबोडिया भाग गया था।