Kanpur News: बेटा बना कातिल, ईंट से कुचलकर की मां की हत्या

kanpur news

Kanpur News: कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। जिस बेटे को अपने पैरों पर खड़े होने के काबिल बनाया। जिसे दुनियाभर का प्यार और दुलार दिया। आज उसी बेटे ने अपनी मां हत्या कर दी। ग्रामीणों ने कातिल बेटे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

यह घटना सेन पश्चिम पारा कसिगवां गांव की बताई जा रही है। शनिवार दोपहर को जब मां ने शराब के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया तो कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को ईंट से कुचलकर मार डाला। बेटे ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उस पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फॉरेंसिक टीम को पुलिस ने बुलाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, 15 साल पहले बीमारी के चलते कसिगवां गांव निवासी किसान तुलसीराम यादव की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उनकी पत्नी (65) राजेश्वरी अपने चार बेटों उमेश, राजाराम उर्फ लादेन, सुशील और मनोज के साथ रहत थी। कुछ साल पहले बड़ा बेटा अपना घरबार त्यागकर साधु बन गया था और घर छोड़कर चला गया। जिसके बाद वह अपने दो बच्चों राजाराम और मनोज के साथ रहने लगी थी। शनिवार की दोपहर को छोटा बेटा मनोज (42 वर्ष) काम से फैक्ट्री गया हुआ था।

शराबी बेटे ने ली मां की जान

इसी दौरान मंझिला बेटा राजाराम जिसे शराब की लत थी। वह शराब के नशे में घर आया और अचानक गाली गलौज करने लगा। उसने शराब के लिए मां से पैसे मांगे, जिसका विरोध करते हुए मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और अंदर चली गई। इस पर राजाराम को गुस्सा आ गया और उसने दरवाजे पर पथराव शुरू कर दी, फिर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गया। गुस्से से बोखलाए हुए बेटे ने मां के सिर पर ईंट से कई वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

मां के प्राण त्यागते ही आरोपी बेटे ने मौके से भागने की कोशिश की। जिस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने इस पर बताया कि हत्यारोपित राजाराम को शराब की लत है। शराब के लिए उसने वृद्ध मां की हत्या कर दी है।