How To Control Hair Fall In Monsoon: अगर बारिश में आपके भी झड़ रहे हैं बाल तो ये नुस्खा जरूर ट्राई करें

How To Control Hair Fall In Monsoon : बारिश के मौसम का इंतजार अक्सर सबको रहता है। खासकर उन्हें जिन्हें Monsoon से प्यार होता है। बारिश की हल्की-हल्की फुहार मानों मन को शांत करती हैं और माहौल को खुशनुमा बना देती हैं, लेकिन जहां ये मौसम अपने साथ खुशियां लाता है वहीं कई सारी परेशानियां भी अपने साथ लेकर आता है। जिनमें सबसे बड़ी समस्या है हेयर फॉल की। जी हां, Monsoon Season में अक्सर नमी बढ़ने के कारण बालों की जड़ें काफी कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं इस मौसम में सिर पर पसीना आना और ठीक से स्कैल्प की सफाई न हो पाना आम बात हो जाती है।

बाल झड़ना कैसे होंगे कम (How to Control Hair Fall In Monsoon)

अगर आपको भी हेयर फॉल की परेशानी है और आने वाले गंजेपन को लेकर डर सताने लगा है तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। इस लेख में हम एक ऐसे नुस्खे को लेकर बात करेंगे, जिसको अपनाने के बाद आपके हेयर फॉल की छुट्टी हो जाएगी। इस नुस्खे को इस्तेमाल करना काफी आसान है, और इससे आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

इस नुस्खे के लिए ये चीजें हैं जरूरी (Hair Fall Control Tips)

इस नुस्खे को अपने बालों पर आजमाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। इनमें 2 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच प्याज का रस और 4 चम्मच नारियल का तेल जरूरी है।

मिश्रण बनाने की विधि (Methi Hair Mask)

Methi Hair Mask
  • हेयर फॉल को रोकने के लिए सबसे पहले आप इन तीनों चीजों का एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले आपको रातभर मेथी दानों को भिगोने रख देना है। ताकि अगली सुबह तक मेथी पूरी तरह से फूल जाए।
  • जब मेथी अच्छे से फूल जाए तो सुबह इसको सील-बटने पर या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें प्याज का रस डाल दें और बस ये पेस्ट पुरी तरह तैयार है।

मिश्रण को बालों पर कैसे लगाएं (How To Use Methi Hair Mask)

सबसे जरूरी बात, इस बात का ध्यान रखें कि जब आप इसे अपने बालों पर इस्तेमाल करें तो आपके बाल गंदे ना हों। अगर गंदे बालों पर आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी परेशानी कम होने की जगह और भी बढ़ जाएगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने साफ बालों को कुछ छोटे-छोटे भागों में बांट लें और फिर इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। इसके बाद करीब 30-45 मिनट तक अपने बालों को ऐसे ही रहने दें। समय पूरा होने के बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। इसका इस्तेमाल करने के बाद आपको आपने बालों में फ्रक महसूस होगा।

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल

आप इस पेस्ट को सप्ताह में करीब दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका असर आपको कुछ हफ्तों में ही नजर आने लगेगा। अगर ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें, वरना आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर Khabar Har Jagah किसी तरह का कोई दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। समस्या होने पर कृप्या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।