IND vs Eng टेस्ट सीरीज में किसने फेंके सबसे ज्यादा ओवर, टॉप 5 में कौन-कौन है शामिल?

Jasprit Bumrah And Mohammed Shami

Ind Vs Eng के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) जारी है। बता दें कि अब तक एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हो चुके हैं। आज यानी 31 जुलाई से लंदन के ओवल में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि पहले चार मैचों में किन पांच तेज गेंदबाजों ने बाजी मारी है? इस लिस्ट में 2 भारतीय और 3 इंग्लिश गेंदबाज शामिल हैं। टॉप 3 में इंग्लैंड के तीन पेसर ने अपनी जगह बनाई है, वहीं भारतीय पेसरों ने चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इस लिस्ट में Jasprit Bumrah का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अब तक सिर्फ तीन मैचों की पारियां ही खेली हैं।

India Vs England  की इस टेस्ट सीरीज में Chris Woakes सबसे ज्यादा ओवर फेंके हैं। उन्होंने अब तक इस सीरीज के सभी मुकाबलों में हिस्सा लिया है और करीब 167 ओवर की गेंदबाजी की है। वहीं दूसरे नंबर पर आते हैं ब्रायडन कार्स Brydon Carse जिन्होंने अब तक 4 मैचों में करीब 155 ओवर फेंके हैं। Ben Stokes भी इस रेस में ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्होंने पिछले 4 मैचों में 140 ओवर की गेंदबाजी की है। चौथे नंबर पर आते हैं Mohammed Siraj, जो अब तक 139 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर Jasprit Bumrah हैं। जिन्होंने 3 मैचों में 119 ओवर खेल कर अपना सिक्का जमा लिया है।

Also Read : Asia Cup 2025: इस साल नहीं होगा India vs Pakistan का मैच? जानें वजह

Ind Vs Eng टेस्ट सीरीज में किसने फेंके सबसे ज्यादा ओवर

  1. क्रिस वोक्स – 167.0 ओवर
  2. ब्रायडन कार्स- 155.9 ओवर
  3. बेन स्टोक्स – 140.0 ओवर
  4. मोहम्मद सिराज- 139.0 ओवर
  5. जसप्रीत बुमराह- 119.4 ओवर

आखिरी मैच नहीं खेलेंगे जसप्रित बुमराह

ऐसे में अगर विकेटों के हिसाब से देखा जाए तो सबसे ज्यादा विकेट बेन स्टोक्स ने लिए हैं। उन्होंने चार मैच में 17 विकेट लिए हैं। बता दें कि वे आखिरी मैच में वे नहीं खेलेंगे तो उनके विकेटों की संख्या इससे ज्यादा नहीं हो पाएगी। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं, जिन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं। वो भी आखिरी मैच नहीं खेलेंगे तो उनकी विकेटों की संख्या भी यहीं पुरी होती है। इतने ही विकेट मोहम्मद सिराज ने भी लिए हैं और लेकिन वे आखिरी मैच में खेलेंगे। वहीं क्रिस और ब्रायडन कार्स विकेट लेने की टॉप 5 लिस्ट से बाहर हैं