Ramayana Movie को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। फैंस इसके आने वाले हर अपडेट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में Ranbir Kapoor राम के किरदार में नजर आएंगे जबकि Sai Pallavi सीता का रोल अदा करेंगी। खबर के मुताबिक यह फिल्म जापानी (Japanese) भाषा समेत कई अन्य विदेशी भाषाओं में डब होकर रिलीज की जाएगी।
जानें किस-किस भाषा में डब होगी Ramayana
फिल्म निर्माताओं द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण’ दुनियाभर में कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अंग्रेजी और जापानी समेत कई अन्य विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने यह तय किया है कि फिल्म में जो श्लोक और भजन है वह अपनी मूल भाषा में ही रहेंगे। उनमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रामाणिकता को फिल्म में बरकरार रखा जा सके।
इन बड़ी फिल्मों से टक्कर लेगी रामायण
इस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, जो पहले ‘Dune’ और ‘The Dark Knight’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके हैं, उन्होंने कहा है कि यह फिल्म आने वाली जनरेशन के लिए एक मिसाल बनेगी। हाल ही में उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘हमारी फिल्म ड्यून और अवतार जैसी बड़ी फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी’।
जानें कब और कैसे रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि यह फिल्म कुल दो भागों में रिलीज की जाएगी। दावे के मुताबिक इसका प्रोडक्शन काफी आधुनिक तकनीक से किया गया है। इसके पहले भाग की शूटिंग पुरी हो चुकी है। वहीं, इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। फिल्म रामायण का पहला भाग साल 2026 में दिवाली को और दूसरा भाग साल 2027 की दिवाली को रिलीज किया जा सकता है।






