UP News : यूपी के गोंडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां संतकबीरनगर में भीषण हादसा हो गया है। यहां भगवान राम की नगरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में करीब 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से छह की हालत काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुरक्षित गड्ढे से निकलवाकर उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया।
यह हादसा रविवार दोपहर धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया पुल के पास का है। पुलिस के मुताबिक गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसारानी गांव से करीब 29 श्रद्धालु एक पिकअप में बैठकर अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी पुल पार करने के लिए डुहिया पुहंची वैसे ही वो गड्ढे में गिर गई। गाड़ी के पलटते ही श्रद्धालुओं ने चीखना शुरु कर दिया। हादसे की खबर लगते ही वहां मौजूद आसपास के लोगों ने यह खबर पुलिस को दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं को गड्ढे से निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। सभी 29 श्रद्धालुओं में से 6 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
गोंडा में भीषण हादसा, 11 की मौत
वहीं दूसरी ओर गोंडा से भी एक हादसे की खबर सामने आई है। जहां 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु जिले के एक गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। तभी एसयूवी कार सरयू नदी में जा गिरी। इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
Also Read : UP Flood : उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, योगी ने फील्ड में उतारी ‘टीम-11’






