Hamirpur News : नौ साल से बंधक था परिवार, पुलिस ने कराया आजाद

UP News

Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर के मौदहा कस्बे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार के सदस्यों को नौ साल से बंधक बना कर रखा गया था। युपी पुलिस ने परिवार को आजाद करवाया। पुलिस ने बंधक परिवार की गृहस्थी को आरोपी से लेकर वापस पीड़ित परिवार को सौंप दी है। एक पुरे परिवार को बंधक बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बंधक परिवार के साथ मारपीट करता था आरोपी  

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को मौदहा कस्बा निवासी छिददू ने करीब दो दिन पहले एक शिकायती पत्र की मदद से बताया था कि कस्बा के रफीक ठेकेदार ने उसके परिवार को और उसे कई सालों से बंधक बनाकर रखा है। आरोपी ने नौ साल तक अपनी खेती-बाड़ी का काम पीड़ित परिवार से करवाया। आरोपी व उसका परिवार पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी करते थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार सहित उसके बेटे इमरान रफीक और उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

शनिवार को इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस को रफीक के घर में छिददू का कई सारा सामान मिला, जिसे पुलिस ने वापस छिददू को सौंप दिया। हालांकि इस कार्रवाई पर आरोपी ठेकेदार के बेटे इमरान रफीक का कहना है कि छिददू अपनी मर्जी से पिछले आठ साल से उनके घर में रह रहा था। वो उनके यहां खेती का काम देखता था। जिसके बदले में उसे पैसे मिलते थे। साथ ही अगर उसे कभी पैसों की जरूरत पड़ती तो वो मदद भी उसकी की जाती थी। इतना ही नहीं उसे रिक्शा और मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया था। जब उसका ऑपरेशन था तब भी उसकी हमने मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।   

Also Read : UP News : गड्ढे में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 29 घायल, 6 गंभीर