Asia Cup 2025: इस साल नहीं होगा India vs Pakistan का मैच? जानें वजह

Asia Cup 2025

अगले महीने होने वाले एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत- पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर शुरू होने वाली है, लेकिन जब से इस टूर्नामेंट की घोषणा की गई है तभी ही सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में एक सवाल सामने आ रहा है कि क्या इस मामले में खेल मंत्रालय हस्तक्षेप करेगा?

बता दें कि अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा की गई 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद लोगों का गुस्सा अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। आतंकवादियों द्वारा किए गए इस भीषण नरसंघार के कारण दोनों ही देशों के बीच सैन्य टकराव भी हुआ था। अभी इस घटना के बाद दोनों देशों की क्रिकेट टीमें एशिया कप में आमने-सामने आएंगी।

Asia Cup 2025

‘खेल मंत्रालय के दायरे से बाहर है BCCI’

जानकारी के मुताबिक, PTI को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने Asia Cup 2025 को लेकर बताया कि “मौजूदा समय में खेल मंत्रालय के दायरे में BCCI नहीं आता है क्योंकि अभी राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक पारित नहीं हुआ है। यही कारण है कि खेल मंत्रालय इस मामले में सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। अब देखना ये है कि बीसीसीआई इस जनभावना पर कैसे अपनी प्रतिक्रिया देता है”।

बता दें कि रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस ढिल्लों ने भारत के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध का बहिष्कार किया है। बीसीसीआई अध्यक्ष Saurav Ganguly का Asia Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान के मैच पर कहना है कि ‘खेल जारी रहना चाहिए’। हालांकि खेल मंत्रालय अपनी इस बात पर कायम है कि इस समय पाकिस्तान के साथ खेल संबंध ‘असंभव’ है। हालांकि वह ओलंपिक चार्टर का बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में पूरी तरह से पालन करेगा।

ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगे भारत-पाक

इसी वजह से सरकार ने कहा है कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भारत आने पर रोक नहीं लगाएगी। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी पाने के लिए भारत का इस चार्टर का पालन करना बहुत जरूरी है। अब क्रिकेट भी ओलंपिक आंदोलन के साथ जुड़ गया है और 2028 में खेले जाने वाले T20 प्रारूप में पदार्पण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच दो और प्रतिस्पर्धा हो सकती है। इन मैचों पर करोड़ों रुपये का दांव लगा हुआ है। क्योंकि इस मैच से प्रसारकों को उच्च विज्ञापन दरों की उम्मीद है। इतना ही नहीं खबर है कि Sony Network ने 170 मिलियन डॉलर में एसीसी से आठ साल के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं।