Delhi News : दिल्ली में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक्सीडेंट के बाद तुरंत एक कार में आग लग गई। इस एक्सीडेंट में एक आदमी की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। यह घटना नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर मौजूद झंडा चौक के पास की है।
रविवार सुबह दिल्ली के हुलंबी खुर्द इलाके में एक दुर्घटना के बाद अचानक कार में आग लग गई। इस हादसे में 40 साल के एक आदमी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी है। इस पर पुलिस अधिकार का कहना है कि यह घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र के तहत आने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर झंडा चौक पर घटी।
पीसीआर से मिली थी पुलिस को जानकारी
पुलिस के मुताबिक, पीसीआर कॉल पर इस घटना की जानकारी दी गई थी। उसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सफेद अर्टिगा कार में आग लग चुकी थी। ड्राइवर भी मर चुका था, जबकि कार में बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को बचा लिया गया। वो घायल हो गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ड्राइवर का नाम विपेंद्र और घायल का नाम जगबीर है। दोनों हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले हैं। इस पर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि जगबीर को हादसे के तुरंत बाद नरेला स्थित एसआरएचसी अस्पताल भेजा गया, जबकि विपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेजा गया था।
अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार हरियाणा में रजिस्टर्ड है। कार में आग लगने से पहले ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया होगा और जिस कारण कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि अभी आगे की जांच की जा रही है।






