TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का कमाल, जानें किस नंबर पर आई अनुपमा?

kyuki saas bhi kabhi bahu thi

एक बार फिर से 25 साल बाद लौट आया है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’। लौटते ही फिर से इस शो ने फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। शो ने टीवी पर आते ही धमाल मचा दिया है। इस बार एकता कपूर ने कास्ट में कुछ चुनिंदा पुराने कलाकारों को ही शामिल किया है। वरना लगभग सारी कास्ट नई ही दिखाई दे रही है। शो का लुक काफी हद तक नया और पहले वाला फील दे रहा है।

‘क्योंकि सास…’ की बढ़ी टीआरपी

बता दें कि इस शो को शुरू हुए करीब एक हफ्ता हो चुका है। दर्शकों के बीच इस शो ने फिर से अपनी जगह बना ली है। इसका अंदाजा शो की टीआरपी से लगाया जा सकता है। इसने पहले हफ्ते में ही कमाल कर दिखाया है। टीआरपी चार्ट में इसने टॉप पर अपनी जगह बना ली है। शो के पहले एपिसोड की टीआरपी  2.5 थी। वहीं एक हफ्ते बाद भी दर्शकों के बीच शो नंबर वन पर चल रहा है। पहले हफ्ते में शो को 2.3 टीआरपी मिली है। BARC के डाटा के अनुसार ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ और ‘अनुपमा’ के बीच ज्यादा बड़ा अंतर नहीं देखा गया है। अनुपमा को भी इस बार 2.3 टीआरपी मिली है।

वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में ये पहला ऐसा शो है। जिसने लॉन्च होते ही टीआरपी अपने नाम करके इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रेटिंग 2.1 आई है। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को सिर्फ 2 रेटिंग मिली है।

स्मृति ईरानी ने कही थी बड़ी बात

बता दें कि कुछ दिन पहले टाइम्स नाउ संग बातचीत में स्मृति ईरानी ने शो की टीआरपी को लेकर खास बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो इस नंबर पर पुरी तरह से भरोसा नहीं करती हैं। ये शो 25 साल बाद वापस आया है तो इसने अपना एक स्टैंडर्ड तय किया है। इस शो की टीआरपी 25 साल पहले 31 तक पहुंच गई थी, जो बहुत ज्यादा थी। यहां तक की हमारे शो ने अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी’ को भी पछाड़ दिया था। लेकिन आज के समय में शोज की टीआरपी काफी नीचे आ गई है।

एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी…’ का फैन्स ने दिल खोलकर स्वागत किया था। कुछ का इस पर कहना था कि कास्ट पहले जैसी ही है। कई इस पर कह रहे थे कि एकता कपूर, एक बार फिर से सभी परिवारों को साल ले आई। परिवार के सभी सदस्य शो के बहाने ही सही पर साथ तो बैठते हैं। कई को तुलसी और मिहिर की जुगलबंदी पसंद आई। अगर आप भी इस शो को देखने के लिए उत्सुक हैं तो आप इसे पूरे सप्ताह रात 10 बजे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।