Delhi Crorepati Bhalle Wala : यहां जानें 2 रुपये से करोड़पति बनने वाले दिल्ली के भल्लेवाले की सारी जानकारी

delhi crorepati bhallewala

Delhi Crorepati Bhalle Wala : आपने कभी सोचा है कि दिल्ली की सड़कों पर मात्र 2 रुपये में भल्ले बेचकर कोई करोड़पति बन सकता है। जी हां हम यहां बात कर रहे हैं मुकेश शर्मा की, जो दिल्ली की सड़कों पर 2 रुपये के भल्ले बेचकर आज करोड़ों के ब्रांड के मालिक बन गए हैं। उनकी कहानी सिर्फ भल्लों पर आधारित नहीं है, बल्कि उनके जुनून, मेहनत और उनके आत्मविश्वास पर आधारित एक अद्भूत मिसाल है। मुकेश शर्मा को इस मुकाम पर देखकर कह सकते हैं कि अगर इंसान कुछ करने की ठान लें, तो वो कुछ भी हासिल कर सकता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि करोड़पति बनना इतना आसान नहीं है। उसके लिए बहुत बड़ा व्यापार और ऊंची-ऊंची डिग्री की जरुरत पड़ती है। लेकिन लोगों की सोच को दिल्ली के इस भल्लेवाले ने पुरी तरह से गलत साबित कर दिया। उन्होंने दिल्ली की तंग गलियों में रहकर अपनी एक पहचान बनाई है। उन्हें लोग सिर्फ उनके हाथों के स्वाद के लिए नहीं बल्कि उनकी मेहनत और उनके संघर्ष के लिए भी जानते हैं, भल्लेवाले अंकल जिन्होंने अपना सफर 2 रुपये में भल्ले बेचकर शुरू किया था और आज वो बड़ी गाड़ी (BMW) में घूमते हैं।

Success Story of Delhi Crorepati Bhalle Wala

मुकेश शर्मा का जन्म दिल्ली के एक गरीब परिवार में हुआ था। जिनके पास ना तो पैसा था और ना ही कोई डिग्री, बस आंखों में एक छोटा सा सपना था, कि कैसे भी करके अपने परिवार को पालना है और कुछ बड़ा करके दिखाना है। उन्होंने इस सफर की शुरुआत 2 रूपये में भल्ले बेचकर की और आज उन्होंने अपनी मंजिल को हासिल कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के भल्ले वाले की सफलता की अनसुनी कहानी है।

मुकेश शर्मा ने आर्थिक हालत खराब होने के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। परिवार का गुजारा हो सके इसके लिए उन्होंने एक छोटा सा ठेला लगाना शुरू किया, जिसमें वो दही भल्ले और चाट बनाकर बेचते थे, उनके हाथों में बहुत स्वाद है, वो लाजवाब भल्ला बनाते थे, उनका दही ताजा होता था और वो हर भल्ले को सिर्फ 2 रुपये में बेचते थे।

Delhi Crorepati Bhalle Wala

वो सुबह 4 बजे उठकर खुद भल्ले बनाते, खुद मसाले पीसते और दुकान की सफाई करते थे। उन्होंने कभी भी अपने काम के चलते साफ-सफाई को अनदेखा नहीं किया। ये बात हम नहीं बल्कि खुद उनके ग्रहाक कहते थे। मुकेश हमेशा से कहते थे कि “जो मैं खुद खा सकूं वहीं अपने ग्राहकों को खिलाउंगा।” यही वजह है कि उनके हाथों का स्वाद और उनकी सादगी लोगों के दिलों को छू गई। उनके ठेले पर ग्राहक आने लगे, जगह-जगह उनकी तारीफ होने लगी और देखते ही देखते उन्होंने लोगों के बीच अपनी एक पहचान बना ली।

मुकेश के स्टॉल पर एक दिन एक फूड ब्लॉगर ने उनका वीडियो बनाया, जिसको टाइटल दिया था “2 रुपये वाले भल्ले वाले अब BMW चलाते हैं!” ये वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जमकर वायरल हुआ, इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया। जिसके बाद मुकेश की दुकान पर ग्रहाकों की लंबी कतार लग गई। यही कारण है कि आज वो करोड़पति भल्ले वाले बन गए। दिल्ली के करोड़पति भल्ले वाले को और भी कई नामों से लोग जानते हैं।

क्या है मुकेश शर्मा की सफलता का राज

इस पर मुकेश ने बताया कि ,”कोई भी काम छोटा नहीं होता, हमारी सोच बड़ी होनी चाहिए अगर हमारी मेहनत में शक्ति है तो आपके आगे किस्मत भी अपने घुटने टेक देगी”। मुकेश की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, उनके हाथों का स्वाद, साफ-सफाई और उनकी ईमानदारी बताई जाती है। ये उनकी मेहनत ही है कि आज वो BMW में घूमते हैं।