दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! आज खुलेगा टेस्ला का नया शोरूम, जानें क्या कुछ होगा खास

Tesla Showroom

दिल्लीवालों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि टेस्ला इंडिया आज दिल्ली के एरोसिटी (IGI Airport के पास) में अपना एक्सपीरियंस सेंटर और दूसरा शोरूम खोलने जा रही है। इसका पहला शोरूम मुंबई के BKC में स्थित है। टेस्ला (Tesla) ने यह कदम भारत में तेजी से अपनी विस्तार की रणनीति के तहत उठाया है। आइए इसकी खासियत को थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

यहां मिलेगी टेस्ला मॉडल Y

बता दें कि आपको दिल्ली के इस नए शोरूम में टेस्ला की मॉडल Y (Model Y) को खरीदने और करीब से इसका अनुभव करने का अवसर मिलेगा। CBU के तौर पर इस SUV को इंडिया में लाया जा रहा है, यानी यह गाड़ी पूरी तरह से बनकर विदेश से आयात की जाएगी।

दमदार परफॉर्मेंस और दो शानदार वेरिएंट

भारत में मॉडल Y (Model Y) दो वेरिएंट में मिलेगी। इसमें लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (Long-Range Rear-Wheel Drive) 622 KM. की रेंज में मिलेगा। वहीं, रियर-व्हील ड्राइव (Rear-Wheel Drive-RWD) वाला वेरिएंट 500 KM. की रेंज में उपलब्ध होगा।

इसकी टॉप स्पीड करीब 201 KM/Hour है। वहीं, इसकी राइड को कम्फर्ट बनाने के लिए इसमें 19 इंच के क्रॉसफ्लो अलॉय व्हील लगाए गए हैं। अगर हम इसके एक्सीलरेशन की बात करें तो ये मात्र 6 सेकेंड से भी कम में 0 से 100 KM/Hour की स्पीड को आसानी से पकड़ सकती है।

इसमें क्या है खास?

टेस्ला मॉडल Y सिर्फ अपनी रेंज और स्पीड के लिए ही खास नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस में भी इसका प्रदर्शन काफी बेहतरीन है। फास्ट चार्जिंग, साइलेंट राइड और हाई-टेक इंटीरियर इसे काफी अलग बनाते हैं।

टेस्ला का बड़ा कदम

इलेक्ट्रिक कारों का बाजार भारत में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में टेस्ला का दिल्ली में एक नया शोरूम खोलना इस बात का संकेत हैं कि कंपनी यहां लंबे समय तक रुकने की तैयारी में है। यह दिल्ली NCR के ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। इससे वो खरीदारी का अनुभव और बिना लंबी यात्रा किए ही अब टेस्ला की टेस्ट ड्राइव ले सकेगे।