इन दिनों जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म War 2 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक इवेंट के दौरान गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। यह इवेंट हैदराबाद का बताया जा रहा है। जब जूनियर एनटीआर को उनके फैंस बोलने का मौका ही नहीं दे रहे थे तो उन्होंने गुस्से में कहा कि वह इवेंट छोड़कर जा रहे हैं।
‘जब मैं बोलूं तो कोई नहीं बोलेगा’
रविवार को जूनियर एनटीआर एक इवेंट के दौरान अपने फैंस पर गुस्सा हो गए। उन्होंने गुस्से में जो भी बोला वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्लिप में जूनियर एनटीआर एक स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। वो कुछ कह रहे होते हैं। इतने में फैन्स जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगते हैं। इस पर एक्टर गुस्से में कहते हैं “भाई मैं चला जाऊं क्या? मैं जाऊं? मैंने क्या कहा कि जब मैं बोलूं तो बिल्कुल शांत रहें। मुझे स्टेज छोड़ने में एक सेकंड भी नहीं लगेगा। जब मैं बोलूं तो शांत रहो।”
Also Read : Mohit Suri ने Ahaan Panday को क्यों कहा टिकटॉकर और छपरी?
एक्टर ने किसको कहा धन्यवाद
जूनियर एनटीआर की बात सुनकर फैंस में शांति छा गई। इसके बाद उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा ‘मैं वाईआरएफ स्टूडियोज की पूरी टीम को धन्यवाद बोलना चाहता हूं उन्होंने काफी अच्छे से मेरा ध्यान रखा और मुझे घर जैसा महसूस करवाया।’
इस दिन रिलीज होगी वॉर 2
जूनियर एनटीआर वॉर 2 फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन और कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। वॉर 2, सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगी।






