जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है, इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना चशोटी में स्थित मचैल माता यात्रा के मार्ग पर पदर उपखंड में घटी है। बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना के तुरंत बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन ने टीमों को मौके पर भेज दिया है।
12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक सात शवों को घटनास्थल से बरामद किए गया है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही बादल फटा उसके तुरंत बाद चशोटी गांव में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घर तबाह हो गए। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन जान-माल की क्षति की आशंका जताई जा रही है।
दोनों पुल हुए क्षतिग्रस्त
एनडीआरएफ की टीमें और जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया हैं। इस घटना में लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना पर किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि अचानक चशोटी इलाके में बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का शुरुआती बिंदु है। बचाव अभियान शुरू हो चुका है। स्थिति पर पुरी तरह से नजर रखी जा रही है।
विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक इससे जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है।
इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी दी। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से अभी-अभी मैंने बात की है। चशोटी क्षेत्र में बादल फटा है, जिसमें बड़ी जनहानि होने की आशंका है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है, घटनास्थल के लिए बचाव दल रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था भी की जा रही है।






