Film War 2 से जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, एनटीआर और कियारा आडवाणी तीनों लीड रोल में हैं। अक्सर जूनियर एनटीआर के फैन्स का उनके प्रति क्रेज देखने को मिलता रहता है। उनकी फैन फॉलोइंग साउथ इंडस्ट्री में काफी जबरदस्त है। यह तो सब जानते हैं, लेकिन कई बार फैंस अपने स्टार के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो किसी ने सोच भी ना हो। अब जैसे हाल ही में जूनियर एनटीआर के एक फैन ने उनके पोस्टर पर अपने खून से तिलक लगाया।
फैन ने अपने खून से पोस्टर पर लगाया तिलक
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें जूनियर एनटीआर के एक फैन ने अपना पहले अपने अंगूठा को काटा और फिर उनके पोस्टर पर अपने खून से तिलक लगाया। इतना ही नहीं उनके कई फैंस तो ऐसे हैं जो थिएटर्स में ही पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Also Read : War 2 को प्रमोट करते हुए जूनियर एनटीआर को आया गुस्सा, बोले- जब मैं बोलूं तो…
बता दे कि वॉर 2 साल 2019 में आई वॉर फिल्म का एक सीक्वल है। यह फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायेक्ट किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन पहले पार्ट से जुड़े हुए हैं। पहले पार्ट में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आए थे। लेकिन इस पार्ट में उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में है। फिल्म में पहले की तरह खूब एक्शन दिखाई देगा।
यहां देखें वीडियो : https://www.instagram.com/reel/DNUToybo1qJ/?utm_source=ig_web_copy_link
जब ऋतिक संग किया गया था कम्पैरिजन
वॉर 2 को 5 भाषा में रिलीज किया या है जिसमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा शामिल है। फिल्म के रिलीज से पहले ऋतिक से अपना कम्पैरिजन किए जाने पर जूनियर एनटीआर ने कहा था कि, कम्पैरिजन फैंस को भटका सकते हैं। यह कोई फेस ऑफ नहीं चल रहा है। हम एक-दूसरे को कॉम्पीलमेंट जरूर दे सकते हैं। ऋतिक देश के बड़े डांसरों में से एक हैं। सेट पर हर दिन ऋतिक की अलग ही एनर्जी नजर आती थी। मैं कभी नहीं भूल सकता, जब उन्होंने मुझे पहली बार हग किया था।






