Coolie Box Office Collection : पहले दिन ‘कुली’ ने मारी बाजी, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा

Coolie

इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। एक तरफ है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’, वहीं दूसरी तरफ है जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दोनों फिल्मों कितना कमाल किया और कौन-सी फिल्म ने बाजी मारी।

Coolie Day 1 Collection

शुरू से ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर फैन्स के बीच काफी बज बना हुआ था। यही कारण है कि जैसे ही थिएटर्स में फिल्म को रिलीज किया गया रजनी फैन्स ने थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए धावा बोल दिया। इसका नतीजा यह रहा की भारत में फिल्म ‘कुली’ ने अपने पहले दिन कुल 65 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। अगर थोड़ा विस्तार से जानें तो इस फिल्म ने 45 करोड़ तमिल भाषा, 15 करोड़ तेलुगु और 4.5 करोड़ हिंदी भाषा में कमाए हैं। जबकि ‘कुली’ फिल्म ने कन्नड़ में सिर्फ 5 लाख रुपए तक कमाई की है।

Also Read : http://War 2 : जूनियर एनटीआर के पोस्टर पर फैन ने खून से किया तिलक, देखें वीडियो

इन फिल्मों से आगे निकल गई रजनीकांत की ‘कुली’

रजनीकांत के लिए ‘कुली’ एक खास फिल्म है क्योंकि ये वो फिल्म है जो उनके अब तक के करियर के 50 साल पूरे होने पर बड़े पैमाने पर रिलीज की गई है। साथ ही ‘कुली’ रजनीकांत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। अगर हम रजनीकांत की पिछली पांच फिल्मों की बात करें तो उनके मुकाबले ‘कुली’ का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा है।

War 2 की पहले दिन की कमाई

बता दें कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। ऐसे में ‘वॉर 2’ ने पहले दिन कितनी कमाई की है इसका आंकड़ा भी सामने आ गया है। ‘वॉर 2’ ने अपने पहले दिन करीब 52.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म ने भले ही पहले ही दिन 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया हो लेकिन इसके बावजूद वह रजनीकांत की ‘कुली’ से पीछे रह गई।