Independence Day : सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया झंडा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडारोहण किया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!

स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने राज्यों में ध्वजारोहण किया।