खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इन धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू आरंभ होने वाली है, जिसके बाद सिर्फ कुछ ही घंटों में वहां दर्शन करने के लिए इच्छुक भक्त दर्शन करके वापस भी आ सकेंगे। इस हेलिकॉप्टर सेवा को 23 अगस्त से दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से शुरू किया जाएगा। इस पुरी यात्रा में कुल साढ़े छह घंटे का वक्त लगेगा।
इस सेवा को निजी सेवा कंपनी स्यंदन एविएशन ने शरू किया है। उन्होंने बताया कि वह इस राउंड ट्रिप सेवा की शुरुआत 23 अगस्त से करने जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, इस श्रद्धालु सिर्फ साढ़े छह घंटे में दोनों मंदिरों के दर्शन करके वापस दिल्ली आ सकते हैं। आना और जाना दोनों मिलाकर यात्रा की कुल दूरी 700 किलोमीटर की है।
कंपनी ने हेलिकॉप्टर सेवा के लिए लगने वाले शुल्क को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा के लिए एक व्यक्ति से शुल्क के तौर पर 95 हजार रुपए किराया लिया जाएगा, इस सेवा में कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं जैसे, हेलीपैड से मंदिर तक पहुंचने की सुविधा, दर्शन से पहले होटल रूम की व्यवस्था, सात्विक भोजन और दोनों धार्मिक स्थलों पर प्रसाद व वीआईपी दर्शन की सुविधा।
कब भरेगा पहली उड़ान?
कंपनी के मुताबिक हेलिकॉप्टर 23 अगस्त को दिल्ली से सुबह 9.30 बजे अपनी पहली उड़ान भरेगा। जिसमें खास तौर पर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि को यात्रा कराई जाएगी। इस मौके पर स्पंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने जानकारी देते हुए कहा, ‘अक्सर सड़क मार्ग से इस यात्रा को करने में घंटों का समय लग जाता है। हमने इसे बदलने जा रहे हैं। अब श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर की यात्रा 16 से 24 घंटे की जगह सिर्फ छह घंटे में पूरी करके वापस आ पाएंगे।’






