पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का आज सुबह 22 अगस्त को निधन हो गया। 65 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने हम सबको अलविदा कह दिया। मनोरंजन जगत में इस घटना से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिवंगत अभिनेता को अपने पिता के रूप में याद करते हुए पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल ने भावुक संदेश लिखा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या संदेश लिखा।
गिप्पी ग्रेवाल ने Jaswinder Bhalla के साथ कुछ तस्वीरें शेयर
पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को जसविंदर भल्ला के साथ बिताए कुछ सुनहरें पलों को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट में साझा की हैं, जिसमें वे दिवंगत कॉमेडियन के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर उन्होंने शेयर की है, जिसमें जसविंदर भल्ला के साथ गिप्पी ग्रेवाल का बेटा गुरफतेह ग्रेवाल दिख रहा हैं।
गिप्पी ग्रेवाल ने पोस्ट में क्या लिखा
सबसे पहले गिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने अभिनेता को अपने पिता समान बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘यकीन करना बहुत मुश्किल है। मैं सदमे में हूं। वह पूरी इंडस्ट्री में हमारे लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तरह थे, यादें बनाते थे और परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे। हमारा रिश्ता बहुत मज़बूत था।’
Also Read : Jaswinder Bhalla Death : पंजाब के मशहूर अभिनेता जसविंदर भल्ला का निधन, सिनेमा जगत में छाए दुख के बादल
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह सबसे बुरी खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी विरासत उनके काम के माध्यम से जीवित रहेगी, और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं उन यादों को संजो कर रखूँगा, जो हमने साझा कीं और जो सीख उन्होंने मुझे सिखाईं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे’।
इस दिन होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार शनिवार को यानी कल दोपहर 12 बजे मोहाली के पास बलोंगी श्मशान घाट में होगा।






