Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी पर भूल कर भी ना करें ये 8 गलतियां, नहीं मिलेगा पूजा का फल

Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : देशभर में गणेश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पांचांग के अनुसार, इस उत्सव को हर साल कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाते हैं। लेकिन इन सब में भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन से गणेश जी पूरे दस दिन के लिए घर आते हैं और सभी को अपना आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। ताकि आपको आपकी पूजा का पूरा फल मिले।

Ganesh chaturthi 2025

गलत दिशा में कभी ना रखें मूर्ति

जब गणेश जी की मूर्ति को लाते हैं तो उन्हें कभी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। उनकी मूर्ति को गलत दिशा में रखने से पूजा का फल कम होता है। वास्तु के अनुसार, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में मूर्ति को रखें। मूर्ति को दक्षिण दिशा में रखने से बचें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। मूर्ति को सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Ganesh chaturthi 2025

चंद्र दर्शन ना करें

माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए, इससे मिथ्या दोष लगता है। पौराणिक कथा के अनुसार, गणेश जी का चंद्रमा ने मजाक उड़ाया था, यही कारण है कि इस नियम को बनाया गया है। यदि गलती से आपकी नजर चंद्रमा पर पड़ भी जाए तो ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करें।

Ganesh chaturthi 2025

खंडित मूर्ति की ना करें पूजा

गणेश चतुर्थी पर खंडित या टूटी मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित होती है। हमेशा पूजा के लिए सही आकार वाली और सुंदर मूर्ति का चयन करें। पूजा से पहले मूर्ति की अच्छी तरह से जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं से टूटी तो नहीं है। उसके बाद ही उसकी पूजा करें।

Ganesh chaturthi 2025

गणेश जी पर बासे फूल ना चढ़ाएं

गणेश चतुर्थी पर पूजा के लिए बासे फूलों का इस्तेमाल ना करें। उससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पूजा के लिए और पूजा स्थल को सजाने के लिए खिले हुए और ताजे फूलों का ही उपयोग करें, इससे पूजा में सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है व मन शांत रहता है।

Ganesh chaturthi 2025

गलत प्रसाद का भोग ना लगाएं

तामसिक भोजन जैसे मछली, मांस या लहसुन-प्याज वाले भोजन का भोग गणेश जी को ना लगाएं। गणपति जी को सबसे ज्यादा मोदक, लड्डू और फल पसंद हैं। उनके खाने में तुलसी पत्र का भी  इस्तेमाल ना करें, क्योंकि गणेश जी को यह नहीं चढ़ाया जाता। उन्हें सात्विक भोग लगाएं, इससे पूजा का फल बढ़ता है।

Ganesh chaturthi 2025

मूर्ति को शयनकक्ष में ना रखें

शयनकक्ष में गणेश जी की मूर्ति को रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे अशांति और मानसिक तनाव हो सकता है। मूर्ति को ड्रॉइंग रूम, पूजा घर  या मुख्य द्वार के पास ही स्थापित करें। ये सभी स्थान सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। पूजा सामग्री को भी शयनकक्ष में ना रखें।

Ganesh chaturthi 2025

साफ-सफाई को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें

गणेश चतुर्थी पर ध्यान रखें कि पूजा स्थल की साफ-सफाई जरूर की जाए। पूजा स्थल पर गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मूर्ति स्थापना से पहले पूजा स्थल को गंगाजल से छिड़ककर शुद्ध करें। सही ढंग से फूल, दीपक और धूपबत्ती सजाएं ताकि पूजा का प्रभाव और बढ़े।

Ganesh chaturthi 2025

पूजा गलत समय पर ना करें

गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना और पूजा शुभ मुहूर्त पर ही करें। पंचांग के अनुसार निर्धारित समय या सुबह का समय पूजा के लिए सबसे उत्तम है। मूर्ति स्थापना या पूजा रात में करने से बचें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में गणपति जी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Ganesh chaturthi 2025

सम्मान के साथ करें गणेश जी का विसर्जन

11 दिन के बाद गणेश जी मूर्ति का विसर्जन पूरे सम्मान के साथ करें। कूड़ेदान या गंदे पानी में मूर्ति को न फेंकें। इसे समुद्र या नदी में ही विसर्जित करें, यदि ऐसा ना सके तो मंदिर में मूर्ति को सौंप दें। विसर्जन के समय लगातार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप जरूर करें। सम्मान के साथ विसर्जन करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।