TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, 158km की रेंज और कीमत सिर्फ ₹99900

TVS Orbiter

TVS मोटर कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter भारत में लॉन्च हो चुका है। बैंगलोर में इस स्कूटर की कीमत एक्स-शोरूम 99,900 रुपए है। इस स्कूटर में iQube के अलावा कुछ नए डिजाइन भी है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस स्कूटर में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

TVS Orbiter का डिजाइन और कम्फर्ट

Orbiter के डिजाइन और कम्फर्ट की बात करें तो इसमें आपको 845mm लंबी सीट मिल जाती है। जो राइडर के लिए और पीछे बैठने वाले के लिए काफी आरामदायक है। इसमें 290mm का एक स्ट्रेट फ्लोरबोर्ड दिया गया है। हैंडलबार के कारण राइडिंग के लिए एक आसान पोजिशनिंग मिल जाती है। इसके अलावा इसमें एज-टू-एज फ्रंट लाइट्स, LED हेडलैंप और स्पोर्टी वाइजर दिया गया है।

TVS Orbiter का स्टोरेज स्पेस

इसमें 34 लीटर का सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस और 169 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस स्कूटर के आगे 14 इंच और पीछे 12 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल किया है। आगे वाला जो व्हील है वो एलॉय व्हील है। जबकि पीछे वाला जो 12 इंच का व्हील है, उसमें इलेक्ट्रिक मोटर फीट की गई है।

Also Read : दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! आज खुलेगा टेस्ला का नया शोरूम, जानें क्या कुछ होगा खास

TVS Orbiter की दमदार बैटरी और रेंज

टीवीएस Orbiter में 3.1 kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 158 किमी ( IDC रेंज ) तक चल सकती है। इसमें आपको दो राइडिंग मोड मिल जाते हैं – पहला इको और दूसरा पावर। इसके साथ ही इस स्कूटर में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है।

TVS Orbiter के शानदार फीचर्स

टीवीएस को इसके फीचर्स इसे और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं। जैसे इसके चारों तरफ मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी लाइटिंग, ओटीए अपडेट्स और छोटी सी जगह भी दी गई हैं। इसमें आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल जाता है।

इसके अलावा इसमें, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और पार्किंग असिस्ट भी मिलता है। इसमें सुरक्षा का भी काफी ध्यान दिया गया है। जैसे गिरने की स्थिति में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने आप ही इलेक्ट्रिक मोटर को बंद कर देगा। TVS Orbiter स्ट्रेटोस ब्लू, निऑन सनबर्स्ट, लूनर ग्रे, कॉस्मिक टाइटेनियम, स्टेलर सिल्वर और मार्टियन कॉपर कलर में उपलब्ध है।