Bigg Boss 19 : पिंक टॉवल पहने दिखे आवेज दरबार, अमाल बोले- क्या लग रहे हो छमिया, मैं तुझे…

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच मस्ती देखने को मिली, खासकर जब पिंक टॉवल पहनकर आवेज दरबार बाथरूम से बाहर आए। आवेज को टॉवल में देखकर बसीर अली और अमाल मलिक ने काफी चिड़ाया। पहले बसीर ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा ‘हाय सेक्सु’। वहीं अमाल ने कहा कि तुम क्या लग रहे हो छमिया।

अमाल ने कहा मैं तो तुझे निहारूंगा

दोनों की बातें सुनकर आवेज हंसते हैं। अमाल आगे कहते हैं कि जब-जब ये ऐसे मेरे सामने आएगा मैं तुझे ऐसे ही निहारूंगा, इसका नाम आवेज नहीं आवेजा होना चाहिए। लेकिन फिर आवेज अपने लुक को सांवरिया फिल्म में रणबीर कपूर के टॉवल वाले लुक से कम्पेयर करते हैं और कहते हैं कि भाई सावरिया का बावरिया है।

आवेज ने की एक्स गर्लफ्रेंड की बात

पहले ही एपिसोड में आवेज पेरेंट्स के सेप्रेशन पर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने यह भी बताया था कि उनका ब्रेकअप काफी दर्द भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने चीट किया था और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने लोगों पर विश्वास करना बंद कर दिया।

आवेज ने बताया मॉम-डैड के अलग होने का कारण

वहीं आवेज ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था, ‘सेप्रेशन के बाद मेरे मॉम-डैड अलग हो गए, मैंने बचपन में जो झगड़े देखे थे, ज्यादातर क्या होता है कि गलती तेरी भी नहीं होती, गलती उसकी भी नहीं होती, लेकिन किसी को भी कुछ सुनना ही नहीं है। मैं क्या बोलना चाहता हुं, उसकी वजह से आधे से ज्यादा लफड़े होते हैं। ‘

उन्होंने यह भी बताया था, उन्हें कोई लड़की पसंद आ गई थी। उन्हें लगा कि वो अपना 100 % देंगे तो शायद सब ठीक रहेगा। लेकिन भाई मैडम जी तो मेरे जितने दोस्त थे, सबके साथ में रहती थी। तबसे मेरा दिमाग ऐसा हो गया कि बस अब नहीं करना चाहिए। मुझे किसी के साथ रहना ही नहीं है।