पहली बार पाकिस्तान की जमीन पर टी20 मैच खेलेगा अफगानिस्तान, सामने आया सीरीज का शेड्यूल

इस साल नवंबर में पाकिस्तान अपनी पहली T20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। इस सीरीज में अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमें भी हिस्सा लेंगी। शुरुआत में तीनों टीमें एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी, उसके बाद बची हुई दो टीमों के बीच 29 नवंबर को लाहौर में फाइनल मैच खेला जाएगा। 17 नवंबर को रावलपिंडी में इस त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत की जाएगी, जिसमें पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान के खिलाड़ी होंगे। इतना ही नहीं रावलपिंडी के लाहौर में भी मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान में अफगानिस्तान T20 मैच खेलेगा।

श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से 19 नवंबर को रावलपिंडी में होगा। वहीं, सीरीज के बाकी बचे सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। हाल ही में हुई पाकिस्तान की घोषणा के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब पाकिस्तान अक्टूबर-नवंबर में होने वाले तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेंगे।

इस पर रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने अपने बयान में कहा कि “पाकिस्तान की पहली टी20 त्रिकोणय सीरीज में अफगानिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी करने के लिए हम काफी उत्सुक हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “इस प्रतियोगिता से न सिर्फ अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप की तैयारी होगी बल्कि अलग-अलग जगहों पर प्रशंसकों को रोमांचक मैच देखने को भी मिलेगा।”

त्रिकोणीय सीरीज के सभी कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

17 नवंबर : पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, रावलपिंडी
18 नवंबर : श्रीलंका vs अफगानिस्तान, रावलपिंडी
22 नवंबर : पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर
23 नवंबर : पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, लाहौर
25 नवंबर : श्रीलंका vs अफगानिस्तान, लाहौर
27 नवंबर : पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर
29 नवंबर : फाइनल मैच, लाहौर