दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिल्ली विधानसभा के सभी 70 सदस्यों को इस हफ्ते ऑफिशियल काम के लिए नया iPhone Pro 16 दिया गया है। इसे सरकार की पेपरलैस की तरफ एक अनोखी पहल बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) का शुभारंभ किया गया। इसी खुशी में विधानसभा के सभी सदस्यों को स्मार्टफोन गिफ्ट किए गए। ये केंद्र सरकार का “एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन” कार्यक्रम के तहत उठाया गया पहला तकनीक-संचालित कदम है।
आईफोन के साथ मिला टैब और आईपैड फ्री
इंडियन एक्स्पेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी विधायकों को आईफोन के अलावा आईपैड और टैबलेट भी बांटे गए। इस पर विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी का कहना है कि मानसून सत्र के पहले दिन प्रीमियम एप्लिकेशन सुर्खियों में रहा। यहां अपने नए टैबलेट के साथ सभी विधायकों ने सभा की कार्यवाही में शिरकत की।
पहले दी गई थी विधायकों को ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने डिजिटल इंटरफेस से परिचित होने के लिए विधायकों को ट्रेनिंग दी गई थी। इसमें वोटिंग पैनल के साथ माइक्रोफोन और स्मार्ट डेलिगेट यूनिट, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट, एचडी कैमरों के साथ एक ऑटोमेटिक विजुअल सिस्टम, रियल टाइम डॉक्यूमेंट एक्सेस और एक सुरक्षित व पावर-सपोर्टेड नेटवर्किंग एन्वॉयमेंट शामिल हैं।






