सुपरस्टार किंग खान के बेटे Aryan Khan की वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood का प्रोमो रविवार को रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो को नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया गया है। आर्यन खान ने अपने अकाउंट पर भी इसे पोस्ट किया है। वीडियो देखने में काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है, लेकिन ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है, जैसे आर्यन खान का अंदाज और उनकी आवाज। तो चलिए जानते हैं इस प्रोमों पर और आर्यन खान को लेकर लोगों का कैसा रिएक्शन है।
जानें कैसा है प्रोमो
प्रोमो की शुरुआत होती है आर्यन खान की एंट्री से जिसमें वो शाहरुख खान के ‘मोहब्बतें’ मूवी वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में मोहब्बतें वाली धुन सुनाई देती है और आर्यन खान अपने हाथ में एक वायलिन लिए हुए एक रोमांटिक कहानी सुनाने लगते हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद अचानक कहानी में एक ट्विस्ट आता है, जिससे आपका ध्यान पुरी तरह से टूट जाएगा और फिर आर्यन खान की आवाज के साथ कहानी आगे बढ़ती है। आर्यन कहते हैं, “थोड़ा ज्यादा हो गया ना? आदत डाल लो।”
प्रोमो में इस बात को नोटिस कर रहे हैं लोग
आर्यन खान आगे कहते हैं कि मेरा शो भी थोड़ा सा ज्यादा ही है। इस सीरीज में आर्यन खान के साथ फिल्म KILL में अमृत राठौड़ का रोल निभा चुके ‘लक्ष्य’ भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी के साथ फीमेल लीड रोल में सहीर बम्बा अदाकारी करती हुई दिखाई देंगी। इस शो में राघव जुयाल और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाएंगे। सीरीज का प्रोमो काफी ज्यादा अपीलिंग नजर आता है, लेकिन उससे भी ज्यादा खास बात यह है कि लोग कमेंट सेक्शन में कई अलग-अलग बातें पूछ रहे हैं, इस पर आपका भी ध्यान भटकना स्वाभाविक है।
सोशल मीडिया पर हो रही है इस बात की चर्चा
कमेंट बॉक्स में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “आर्यन की आवाज बिल्कुल उसके पिता जैसी लग रही है, यह बात मुझे भावुक कर रही है।” दूसरे फॉलोअर ने इस प लिखा, “ऐसा कैसे हो सकता है, यह बहुत ज्यादा कूल दिखाई दे रहा है।” एक शख्स ने लिखा “आर्यन की आवाज उसके पापा की तरह है।” इसी तरह लोगों ने ढेर सारे कमेंट किए हैं, लेकिन कुल मिलाकर इस प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।






