पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार (Nihal Vihar) थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। जहां चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम प्रिंस बताया जा रहा है। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। इस मामले में अभी तक हत्या के आरोपियों व हत्या के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बाद प्रिंस अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। कुछ लोगों ने शाम के समय उसे सड़क किनारे बेसुध हालत में खून से लथपथ पाया। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Also Read : Delhi : मॉल में सीढ़ियों पर पैर फिसलने से ASI की मौत, परिवार में छाया मातम
दोस्तों की तलाश में पुलिस
वहीं, पुलिस मामले में प्रिंस के उन दोस्तों को ढूंढ रही है, जिनके साथ प्रिंस बाहर गया था। उन सभी से पूछताछ के बाद ही इस मामले में पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि प्रिंस हत्या के समय किसके संपर्क में था और आखिरी उसने आखिरी बार किससे बात की थी।






