दिल्ली : निजी एयरलाइन का पायलट गिरफ्तार, जासूसी कैमरे से बना रहा था महिला का वीडियो

Delhi pilot News

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 4 अगस्त यानी गुरुवार को एक 31 वर्षीय निजी एयरलाइन पायलट को गिरफ्तार कर लिया। पायलट पर आरोप है कि उसने एक महिला की आपत्तिजनक वीडियो को चोरी-छिपे कैमरे में रिकॉर्ड किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पायलट को पश्चिम जिले के किशनगढ़ थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा के सिविल लाइंस का रहने वाला है। उसका नाम मोहित प्रियदर्शी बताया जा रहा है। पुलिस को उसके पास से एक लाइटर के आकार जैसा उपकरण मिला है, जिसमें कैमरा छिपा हुआ है।

बता दें कि यह घटना शनि बाजार की है, जहां कथित तौर पर आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला की मंजूरी के बिना उसका हिडन कैमरे से वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोपी पायलट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी ने कबुला गुनाह

पुलिस के अनुसार, ’30 अगस्त यानी शनिवार रात को किशनगढ़ गांव के रहने वाले सुश्री ने शनि बाजार में आरोपी को महिला की सहमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास करते हुए देखा। इस मामले को लेकर आरोपी पर धारा 77/78 बीएनएस के तहत किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया।’

Also Read : Delhi News : निहाल विहार में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, परिवार में शोक की लहर

पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और संदिग्ध की तस्वीर साझा किया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह को कबूल किया।

पुलिस ने आगे बताया, “आरोपी प्रियदर्शी की शादी नहीं हुई है। वह एक निजी एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम करता है। उसने यह स्वीकार किया कि वो ऐसे वीडियो अपनी व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए बना रहा था।” फिलहाल जांच जारी है।