सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के हरियाणा में गुरुग्राम वाले घर पर रविवार की सुबह हमला किया गया था। बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उनके बंगले पर जमकर फायरिंग की। कुल मिला कर 24 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। घटना के समय एल्विश और उनका पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि फायरिंग से किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद इसका CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। अब एल्विश ने इस घटना के बाद पहली बार अपना स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने अपने फैंस धन्यवाद किया है।
एल्विश ने फैन्स का किया धन्यवाद
एल्विश ने सोमवार को घटना के बाद अपना पहला बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, “मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं और मेरी फैमिली बिल्कुल ठीक हैं। आपकी दुआओं और हमारे प्रति चिंता के लिए धन्यवाद।”
Also Read :
भाऊ रितोलिया गैंग ने करवाई थी फायरिंग
इस अटैक की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। इंस्टाग्राम पर भाऊ रितोलिया नाम से एक अकाउंट है। जिस पर पोस्ट डाली गई थी। उस पोस्ट में लिखा था, “जय भोले की। एल्विश यादव के घर आज फायरिंग हुई। ये काम भाऊ रितोलिया और नीरज फरीदपुर ने किया है। एल्विस ने सट्टे वाले ऐप्स को प्रमोट करके काफी घरों को बर्बाद किया हैं। ये एक चेतावनी है, जो भी ऐसे ऐप्स को बढ़ावा देगा, उसे फोन या गोली कभी भी मिल सकती है।” पोस्ट पर भाऊ गैंग सिंस 2020 का स्टांप भी छपा हुआ था।
हमलावरों ने यहां से की थी फायरिंग
CCTV फुटेज में सामने आया है कि घर के गेट की तरफ दो शूटर गन लेकर दौड़े और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। खिड़कियों पर, दरवाजों पर और फर्स्ट फ्लोर की बालकनी तक निशाना लगाया। एक हमलावर तो मेन डोर के पास दिखा है। एल्विश के पिता का बयान है कि पैमिली ने सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच गोलियां चलने की आवाज सुनी। जब तक वो बाहर निकले, तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।






