Ethereum: आज के दौर में जब दुनिया के कदम डिजिटल एसेट्स की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में FG Nexus ने एक बड़ा फैसला लिया है। Fundamental Global के नाम से मशहूर इस कंपनी अपना नाम बदल दिया है। इतना ही नहीं इस कंपनी ने अपनी पूरी वित्तीय रणनीति का रुख Ethereum की तरफ कर लिया है।
200 मिलियन डॉलर का Ethereum में किया निवेश
FG Nexus ने करीब 200 मिलियन डॉलर की पूंजी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एकत्रित की है, जिसका इस्तेमाल Ethereum को खरीदने और उसे स्टेक करने के लिए किया जाएगा। इसकी योजना टोकेनाइज्ड रियल वर्ल्ड एसेट्स और DeFi प्रोटोकॉल्स की मदद से यील्ड जनरेट करने की है।

बता दें कि कंपनी का यह मानना है कि Ethereum अब सिर्फ एक क्रिप्टोकरेंसी नहीं रह गई है, बल्कि इसने अब एक मजबूत फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर का रूप ले लिया है। जो भविष्य में कॉर्पोरेट फाइनेंस को ऊंचाई तक लेकर जाएगी।
Galaxy Digital और Kraken का मिला साथ
FG Nexus के इस रणनीतिक बदलाव में दो बड़े नामों ने उसका साथ दिया है। पहला है Galaxy Digital जो की ट्रेजरी ऑपरेशन्स को संभालता है और दूसरा है Kraken जो स्टेकिंग को मेनेज करेगा। इस साझेदारी से कंपनी को काफी बड़ा फायदा होगा। जैसे इससे न सिर्फ Ethereum की कीमत में बढ़ोतरी होगी बल्कि स्टेकिंग की मदद से रेगुलर रिटर्न का फायदा भी मिलेगा।

शेयर बाजार का हाल
इस घोषणा के बाद शुरू में तो FG Nexus के शेयरों में काफी उछाल आया। प्रीमार्केट में शेयरों की कीमत 76 प्रतिशत बढ़त के साथ $38 तक पहुंच गए। लेकिन शाम होते-होते यह जमीन पर गिरकर $18.57 पर बंद हो गए। इस पर विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी द्वारा लिया गया फैसला इसे डिजिटल की दुनिया का बादशाह बना सकता है।
नये नाम के साथ नए युग का आरंभ
FG Nexus की इस रणनीति से न सिर्फ कंपनी की सोच में परिवर्तन आएगा, बल्कि यह इस बात की ओर एक इशारा है कि अब कॉर्पोरेट सेक्टर ने भी डिजिटल एसेट्स की दुनिया में आने के लिए कमर कस ली है। एक तरफ Ethereum की प्रोग्रामेबल पावर, दुसरी तरफ टोकेनाइज्ड एसेट्स का बढ़ता असर और तीसरी ओर DeFi की बढ़ती संभावनाएं इसे आने वाले समय का फाइनेंशियल हब बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारी विभिन्न वित्तीय और तकनीकी स्रोतों पर आधारित है। इसमें किसी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं दी गई है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।






