Elvish Yadav के गुरुग्राम वाले घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं 24 गोलियां

Elvish yadav news

हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Elvish Yadav के घर पर गोलिबारी का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग उस वक्त हुई जब एल्विश अपने घर पर नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है। उस वक्त 3 नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित घर पर करीब 24 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के तुरंत बाद बदमाश वहां से भाग गए। खबर है कि घटना के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को गोलियों के करीब 24 खाली खोखे मिले हैं।

Also Read : Coolie Box Office Collection : पहले दिन ‘कुली’ ने मारी बाजी, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा

फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के घर पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना मुख्य रूप से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर ही रहा,  जबकि एल्विश का परिवार बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर रहता है। पूरे इलाके में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। घटनास्थल से क्राइम सीन यूनिट ने गोलियों के 24 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।