7.55 लाख की शुरुआती कीमत पर पाएं Maruti Fronx, Features जान हो जाएंगे हैरान

Maruti Fronx

अगर आप एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसे देखकर लोग हैरान हो जाए। जो दिखने में एक दम शानदार हो, जिसकी परफॉर्मेंस में दम हो और आपके हर सफर को आसान और आरामदायक बना दे तो आपके लिए Maruti Fronx से बेहतरीन विकल्प है। इसके 16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, SUV Look और LED Lights इसे बाकियों से अलग बनाती हैं।

कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल

Maruti Fronx का इंटीरियर काफी अच्छा डिजाइन किया गया है। इसका इंटीरियर आपको बिल्कुल प्रीमियम महसूस कराता है, खासकर अगर आप इसका डुअल-टोन केबिन और लेदर-रैपिड फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील देखेंगे तो समझ पाएंगे की इसमें कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी दोनों पर काफी ध्यान दिया गया है। इसमें 9 इंच का HD टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वारलेस Android Auto को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं इसका 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और पैडल शिफ्टर्स जैसी नई और आधुनिक सुविधाएं इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और भी शानदार बनाती है। इसे कई नए फीचर्स जैसे 8-वे सीट एडजस्टमेंट और हिल होल्ड असिस्ट भी मिलते हैं जो की ड्राइवर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

शानदार राइड क्वालिटी और बजट के अनुकूल माइलेज

Maruti Fronx
Maruti Fronx

Maruti Fronx भारतीय सड़कों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन सेटअप भी मिलता है। 37 लीटर का फ्यूल टैंक और 21.5kmpl की ARAI-रेटेड माइलेज इसे लंबे सफर के लिए तैयार करते हैं। वहीं, इसकी स्मूद गियर शिफ्टिंग और लाइट क्लच ड्राइविंग को और भी ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं। इसका टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में काफी अच्छा है, जो एक स्पोर्टी अनुभव कराता है।

सुरक्षा और स्टाइल में किसी से कम नहीं

Maruti Fronx सुरक्षा के मामले में भी सबसे आगे है। इसमें सुरक्षा के लिहाज से 6 Airbags, हिल होल्ड असिस्ट (जो चढाई वाले रास्तों पर गाड़ी को पीछे जाने से रोकता है), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और रियर डिफॉगर जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। इसे जापान NCAP में 4 Star Rating दी जा चुकी है, जिससे हम ये मान सकते हैं कि इसमें सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है।

Maruti Fronx
Maruti Fronx Airbags

Maruti Fronx की X-Showroom कीमत 7.55 लाख से करीब 13.07 लाख तक जाती है। बता दें कि ये अपने सेगमेंट की एक ऑलराउंडर गाड़ी है। ये न सिर्फ दिखने में बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी लाजवाब है। अगर आपको 10 लाख के बजट में एक बेहतरीन, स्टाइलिश और भरोसेमेंद कार खरीदनी है तो फ्रॉन्कस आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और कार निर्माता की आधिकारिक जानकारी से ली गई है। समय के साथ कीमतों और फीचर्स में बदलाव आ सकता है, कृपया कार खरीदने से पहले अधिकृत शोरूम से एक बार पुष्टि जरूर करें।