पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में आज सुबह निधन हो गया। सबको हसाने वाले और अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले भल्ला ने नौकर वोहटी दा, कैरी ऑन जट्टा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
पंजाबी सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मोहाली स्थित आवास पर सुबह से ही फिल्मी हस्तियों और उनके चाहने वालों का आना-जाना लगा हुआ है। बता दें कि जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल, दोपहर 12 बजे (शनिवार ) मोहाली के पास स्थित बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से पंजाबी सिनेमा ने एक ऐसा अनमोल सितारे को खो दिया है, जिसकी हंसी से सबके चेहरे खिल जाया करते थे। दर्शकों के दिलों में उनकी हंसी-मजाक से भरी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।






