Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर में छलांग लगाने वाली महिला का गोपालगंज में मिला शव

बभनौली में सेवरही के बनरहां रेगुलेटर के पास बीते शुक्रवार को गंडक नहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव बिहार के गोपालगंज के माझा गढ़ के पास शनिवार को नहर के पास बने फाटक पर मिला

गोपालगंज की पुलिस ने जांच के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान राजमती देवी (62) के तौर पर की गई हैं। मृतक सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर पांच तुलसी नगर की रहने वाली है।

बिहार में मिला महिला का शव

मृतका के बेटे विकास साहू ने पुलिस को बयान दिया है कि वह फाजिलनगर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी के इलाज के लिए भर्ती था। उसे पड़ोस के लोगों के द्वारा यह जानकारी मिली कि उसकी मां शुक्रवार को घर से कहीं चली गई है। बाद में पता चला कि रेगुलेटर के पास बड़ी गंडक नहर में कोई महिला गिरी है, फिर उसकी तलाश शुरू की गई।

Also Read : Kanpur News: बेटा बना कातिल, ईंट से कुचलकर की मां की हत्या

पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। एसओ धीरेंद्र राय ने इस पर बताया कि शव बिहार पुलिस की मदद से मिल गया है। आवश्यक कार्रवाई कर बिहार पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया है।