Mauritius PM in Ayodhya: रामनगरी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने किया स्वागत

रामलला के दर्शन करने शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राम गुलाम की अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया। डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का काफिला एयरपोर्ट से निकलने के बाद राम मंदिर की तरफ चल दिया।

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में ही डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम रामलला व राम दरबार का दर्शन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां भी लेंगे।

वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी

बता दें कि परिसर के कुबेर टीले पर भी उनका दर्शन व पूजन-अर्चन का कार्यक्रम तय किया गया है। जिला प्रशासन को उनके दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों की सूची मिलने के बाद तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री डा. नवीनचंद्र रामगुलाम भारत में आठ दिन रुकेंगे। उनकी यात्रा नौ सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिसमें वाराणसी में पूजन के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन भी शामिल हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी अगवानी करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में उनका किया।