New GST Rates: मोबाइल से लेकर कारों तक, जानें क्या हुआ सस्ता और महंगा, देखें पूरी लिस्ट

New GST Rates

New GST Rates in India 2025: जीएसटी काउंसिल ने 8 साल पुराने टैक्स सिस्टम में सुधार करने के लिए मंजूरी दे दी है। अब पूरे देशभर में सिर्फ दो ही टैक्स स्लैब  5% और 18% रहेंगे । पहले वाले यानी 12% और 28% वाले स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। हालांकि, अलग से 40% तक टैक्स लग्जरी प्रोडक्ट्स पर जारी रहेगा। इन नए नियमों को 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

New GST Rate List 2025 : किन चीजों पर कितना टैक्स लगेगा-

सामाननई GST रेट (2025)पुराने GST रेट
मोबाइल18%12%
लक्ज़री कार / SUV40% (extra slab)28% + सेस
छोटी/मीडियम कार18% (+ सेस)28%
इलेक्ट्रिक कार12%12%
टीवी / फ्रिज / AC18%28%
सोना (गोल्ड)3%3%
कपड़े > ₹100018%12%
कपड़े ≤ ₹10005%5%

मोबाइल फोन पर बढ़ा GST

सभी मोबाइल फोन पर 4% GST बढ़ा दिया गई है। यानी पहले ये 12% था, अब इसे बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। उदाहरण के लिए अगर किसी मोबाइल फोन की कीमत 20,000 रुपये है, तो उस पर आपको 3,600 रुपये टैक्स देना होगा।

कारों पर इतनी जीएसटी

नॉर्मल कारों पर 18% GST ही लागू रहेगा। लेकिन SUV या लग्जरी कारों पर अतिरिक्त सेस लगकर टैक्स करीब 40% तक आराम से पहुंच सकता है। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों पर थोड़ी राहत दी गई है। उन पर सिर्फ 12% GST लगेगा।

गोल्ड पर GST

सोने पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की ही तरह सोने की खरीदारी पर 3% GST लागू रहेगा। डेकोरेटिव आइटम्स, ज्वैलरी और अन्य सोने के उत्पादों पर ये दर समान रूप से लागू रहेगी। उदाहरण के लिए, यदि आप ₹1 लाख के गहने खरीदते हैं तो उस पर आपको ₹3,000 टैक्स देना होगा।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अब सिर्फ 18% GST लगेगा। पहले इनमें से कई चीजों पर 28% टैक्स लगता था, इसलिए अब ये चीजें पहले के मुकाबले काफी सस्ते हो सकती हैं।

कपड़ों पर लगेगा इतना GST

₹1,000 तक या उससे कम के कपड़ों पर 5% GST लगेगा। वहीं, ₹1,000 से ज्यादा कीमत वाले कपड़ों पर 18% GST देना पड़ेगा। यानि बजट में शॉपिंग करने वालों को फायदा होगा, जबकि महंगे और ब्रांडेड कपड़े थोड़े और महंगे हो सकते हैं।

कुल मिलाकर, आम आदमी को इस नए GST ढांचे से कुछ चीजों में राहत मिलेगी (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े), लेकिन मोबाइल फोन और लग्जरी आइटम्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं।