सीतापुर से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है, जहां मंगलवार दोपहर को नगर के बहुगुणा चौराहा अंडरपास की ढलान पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पर बैठे तीन युवक सीधे मार्ग पर आ गिरे, जिन्हें ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
रामकोट के खैरेपारा के रहने वाले रामगोपाल व बंदीपुर निवासी राम सहाय और नगर निवासी मुहल्ला नारायण सुधारकर मिश्र ट्रैक्टर-ट्राली मैं बैठकर खैराबाद के मालगोदाम की तरफ जा रहे थे। तभी बहुगुणा चौराहा अंडरपास की ढलान पर अचानक पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे तीनों लोग ट्रैक्टर से निकलकर रास्ते पर गिर गए। वहीं एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Also Read : Kushinagar News: बड़ी गंडक नहर में छलांग लगाने वाली महिला का गोपालगंज में मिला शव
आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार
वहीं, ट्रॉली तो सड़क के किनारे पलटी खाकर रुक गई और ट्रैक्टर करीब 300 मीटर आगे जाकर अपने सड़क किनारे रुक गया। उधर, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल अनूप शुक्ल ने इस पर बताया कि आरोपी चालक की तलाश लगातार जारी रही है।






