दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसमें कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन बदमाशों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अपराधी पैर में चोट लगने के कारण घायल है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वे छावला इलाके में एक व्यापारी के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के मामले में वांछित थे।






