UP Rain: यूपी में झमाझम बारिश, लखनऊ समेत इन जिलों में अलर्ट जारी

UP Rain: यूपी में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल बरस रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार है। मध्य और पूर्वी में बारिश होने की पूरी संभावाना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर और आसपास के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, जौनपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 सितंबर यानी बुधवार को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, इटावा, मैनपुरी, रामपुर, औरैया, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हमीरपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में भारी बारिश के साथ बादल गरजने की भी आशंका है।