वेट लॉस
आजकर ज्यादातर लोग मोटापे से काफी परेशान हैं। ऐसे में हर कोई वजन घटाने के नए-नए तरीके खोजता रहता है।
गंभीर बीमारियां
तो चलिए बताते हैं अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो आपको कौन सी घातक बीमारियों की शिकायत हो सकती है।
डायबिटीज
जब डायबिटीज होता है तो सबसे पहले वजन कम होता है। अगर आपका वजन कम हो रहा है, शुगर की समस्या हो सकती है।
कैंसर
अगर तेजी से 2-3 किलो वजन हर हफ्ते घट रहा है, तो कैंसर की समस्या हो सकती है। कैंसर में सबसे पहले वजन ही घटता है।
पेट की बीमारी
तेजी से घटते वजन के पीछे आंत या पेट की गंभीर समस्या हो सकती है। क्योंकि पेट की बीमारी में भी वजन घटता है।
थायराइड
शरीर में थायराइड बढ़ने से भी वेट कम हो जाता है। ऐसे में लगता है कि ज्यादा वर्कआउट की वजह से वेट लॉस हो रहा है लेकिन ये बीमारी भी हो सकती है।
एड्स
एड्स यानी एचआईवी जैसी बीमारी में भी वजन कम हो जाता है। इससे शरीर में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है।
गठिया
जोड़ो में दर्द उठने की बीमारी को गठिया कहते हैं। गठिया होने पर भी वजन कम होता है और शरीर दुबला हो
जाता है।
नोट
यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।