Saiyaara फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की इन दिनों काफी वाहवाही हो रही है। वह अपनी फिल्मी की सक्सेस को लेकर काफी खुश हैं। इस फिल्म के लीड एक्टर्स Ahaan Panday और Anita Padda की एक्टिंग को भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि दोनों एक्टर्स असल जिंदगी में कैसे हैं। उन्होंने कहा कि अहान पांडे पुरे छपरी और टिकटॉकर हैं। वहीं अनीत को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है।
कास्टिंग होने पर अहान हुए थे हैरान
कोमल नाहटा से बात करते हुए Mohit Suri ने बताया कि शूट के बीच अहान ये जाने के लिए काफी उत्सुक थे कि उनकी कास्टिंग कैसे की गई। मोहित ने बताया कि “सर मैंने तो इनमें एक डाइमेंशन भी टैप नहीं किया। मुझे अच्छे से याद है जब शूटिंग का 30वां दिन था। उस समय लगभग आधी फिल्म शूट हो चुकी थी, तब अचानक अहान ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर से कहा, ‘सुमन्ना, मैंने ऑडिशन में ऐसा क्या किया था? ऐसा तो मैंने कोई खास ऑडिशन दिया ही नहीं था। मुझे तो बस कहा गया था कि तुम सही हो।”
Also Read : Ramayana : मेकर्स का ऐलान, जापानी समेत इन विदेशी भाषाओं में रिलीज होगी ‘रामायण’
टिकटॉकर बॉय हैं अहान
Mohit Suri ने बताया कि अहान में काफी एनर्जी है। उसका नाचते समय एक अलग ही रूप नजर आता है। वह एक गैलरी बॉय है। वह फ्रंच बेंचर्स के लिए ही डांस करता है। आपने तो वो वीडियो देखे नहीं होंगे जो उसने सोशल मीडिया से हटा दिए हैं। टिकटॉकर है अहान, पूरा छपरी। ये गेटी गैलेक्सी बॉय है जो की बांद्रा में हैं।
कॉमिक टाइमिंग में बढ़िया हैं अनीता
Mohit Suri ने बताया कि Saiyara में अहान के इस साइड की जरूरत नहीं थी लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पर्सनालिटी को आगे किसी प्रोजेक्ट में जरूर लेंगे। मोहित ने अनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार है।
Saiyaara की अब तक की कमाई
Saiyaara 13 दिनों में वर्ल्ड वाइड करीब 413 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।






