1. इमरजेंसी (Emergency)
यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 1975 में भारत में लगे आपातकाल को दिखाया गया है। फिल्म पर आरोप लगाए गए थे कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। सिख संगठनों ने भी यह दावा किया था कि फिल्म में समुदाय की छवि को गलत दिखाया गया है। जिसके चलते फिल्म की रिलीज पर कई बार रोक लगाई गई
2. उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files)
यह फिल्म राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है। यह 8 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज में सेंसर बोर्ड की आपत्तियों की वजह से देरी हुई। फिल्म पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया गया था। इसी कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। इस फिल्म को कई कट्स के बाद रिलीज किया गया।
3. छावा (Chhava)
विक्की कौशल द्वारा अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि महाराष्ट्र में फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृश्यों और पात्रों के चित्रण का विरोध हुआ। फिल्म में विक्की कौशल के कुछ डांस सीन पर भी आपत्ति जताई गई, जिसके चलते मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने पड़े।
4. फुले (Phule)
यह फिल्म महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। बेहतर अभिनय के लिए फिल्म को काफी सराहना मिली, लेकिन कुछ ब्राह्मण संगठनों ने आरोप लगाया कि फिल्म में समुदाय को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। विवाद बढ़ने पर फिल्म की रिलीज ब्रेक लगाना पड़ा। सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद फिल्म को रिलीज किया गया।
5 .जाट (Jaat)
सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट को भी रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ा। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे। ईसाई समुदाय ने एक चर्च सीन को लेकर फिल्म का विरोध किया, जिसके बाद उस सीन को फिल्म से हटा दिया गया।
6. अबीर गुलाल (Abir Gulaal)
फवाद खान और वाणी कपूर की इस फिल्म को भारत में रिलीज होने से रोक दिया गया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ विरोध काफी बढ़ा गया था, जिसके चलते फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया।
7. द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई। यह फिल्म 1946 में बंगाल में हुई हिंसा पर आधारित है। इस फिल्म पर पॉलिटिकल एजेंडा फैलाने का आरोप लगाया गया। पश्चिम बंगाल में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई।
8. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood)
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज विवादों में रही। IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने एक किरदार को लेकर छवि खराब करने का आरोप लगाया। इसके अलावा एक सीन में रणबीर कपूर के बिना चेतावनी ई-सिगरेट दिखाने पर भी आपत्ति जताई गई।
9. द ताज स्टोरी (The Taj Story)
यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई। फिल्म में दिखाए गए ताजमहल से जुड़े विवादित दावों पर आपत्ति जताई गई। फिल्म पर आरोप लगे कि यह गलत जानकारी फैलाकर समाज में तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है, इस पर कोर्ट में भी कई याचिकाएं दाखिल हुईं।
10. धुरंधर (Dhurandhar)
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने जबरदस्त कमाई की। फिल्म पर आरोप लगे कि इसमें मौजूदा सरकार के पक्ष में संदेश दिया है। साथ ही, शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने भी यह दावा किया कि फिल्म को उनकी अनुमति के बिना बनाया गया है। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और कुछ देशों में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। इस तरह, कई फिल्मों ने 2025 में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।






