क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा को शादी के बंधन से आजाद हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अब भी इन दोनों के तलाक की चर्चा फैन्स में होती रहती हैं। चहल ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में अपने तलाक को लेकर एक बात कही थी और अब हाल ही में तलाक को लेकर एक पॉडकास्ट में धनश्री ने अपनी राय दी है। धनश्री के तलाक पर दिए गए स्टेटमेंट्स काफी वायरल हो रहे हैं, वहीं चहल ने भी एक पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानें Yuzvendra Chahal ने क्या पोस्ट किया
वैसे तो फोटोज में चहल नेचर की सुंदरता को निहारते हुए एक लेक के पास खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। चहल ने कैप्शन में लिखा, मिलिन फीलिंग्स, जीरो वर्ड्स।
धनश्री ने क्या कहा था?
धनश्री ने पॉडकास्ट में कहा है कि जब उनका तलाक हुआ था तो वो भले ही मेंटली तौर पर पुरी तरह से तैयार थीं, लेकिन फिर भी वह कोर्ट में तलाक के समय फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन जैसे ही कोर्ट में वर्डिक्ट दिया गया तो मैं भावुक हो गई। मैं सबके सामने रोने लगी। मैं बस रोती ही रही। सबसे पहले चहल कोर्ट से बाहर गए।”
चहल की टी शर्ट पर क्या बोलीं धनश्री
वहीं धनश्री ने चहल की ‘बी यॉर ओन शुगर डैडी’ टी शर्ट पर कहा था, मैं पुरी तरह से हैरान थी क्योंकि मैं कोर्ट के पीछे वाले रास्ते से बाहर गई थी। मैं तो ऐसी तैयारी के साथ नहीं आई थी न, मैंने तो सिंपल टी शर्ट और सिंपल जींस पहनी थी। लेकिन वो कैमरे के सामने ऐसे गए। बोल रहे थे कि वो मैसेज देना चाहते थे, तो भाई व्हाट्सएप पर बोल देते न।






