अगर आप बाइक चलाने के शौकीन हैं और एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसे चलाते समय आराम और रोमांच दोनों का मजा आए, तो Zontes 350T आपके लिए एक काफी अच्छी चोइस हो सकती है। यह बाइक एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में अपने दमदार लुक, शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ राइडर्स के दिल पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शानदार डिजाइन के साथ एडवेंचर रेडी फीचर्स
Zontes 350T को लंबी यात्राओं और जटिल रास्तों के लिए ही बनाया गया है। इसका इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप न सिर्फ इसे शानदार और मॉर्डन लुक देता हैं। बल्कि राइड करते समय बेहतरीन विजिबिलिटी और आराम का भी काफी ध्यान रखता है। इसकी क्रैश गार्ड, बेली पैन, रियर लगेज रैक और हैंडलबार गार्ड जैसी सुविधाएं इसे कठिन रास्ते के लिए तैयार करती हैं।

बेहतरीन परफॉर्मेंस और इंजन
इस बाइक में लिक्विड-कूल्ड इंजन और 348 cc का सिंगल-सिलेंडर दिया गया है जो 32.9 Nm का टॉर्क और 38.8 bhp की शक्ति जनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स का यह इंजन हाईवे पर ऑफ-रोडिंग और स्पीड में पावर, दोनों को अच्छे से बैलेंस करता है। इतना ही नहीं इसका एल्यूमिनियम चेसिस इसे चलाने में काफी हल्का बनाता है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान थकान कम होती है।
आधुनिक फीचर्स और शानदार राइड
Zontes 350T में आपको इलेक्ट्ऱॉनिक विंडस्क्रीन, फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले, की लेंस कंट्रोल और TPMS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। मोनोशॉक सेटअप और 43mm USD फ्रंट फोर्क्स के साथ इसका सस्पेंशन हर छोटे-बड़े झटके को काफी आराम से सह लेता है। 265mm रियर डिस्क ब्रेक ABS और 320mm फ्रंट के साथ इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस काफी शानदार है।
Also Read : अब शानदार फीचर्स के साथ नई Hyundai i20 2025 सिर्फ 7.51 लाख से शुरू
कीमत जान हो जाएंगे हैरान
बता दें कि Zontes 350T के दो वेरिएंट्स हैं, पहला स्टैंडर्ड जिसकी कीमत करीब 2,99,000 रुपये है और दूसरा 350 ADV जिसका रेट एक्स शोरूम में 3,25,000 रुपये है। 173mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 19 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक लंबे सफर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
डिस्क्लेमर : इस लेख में बताए गए फीचर्स और कीमत बदल सकते हैं। कृपया बाइक खरीदने से पहले आधिकारिक डीलर से इसकी जानकारी जरूर लें।






