Aleph AI: आज के दौर में AI हर फील्ड में अपनी जगह बना चुका है। ऐसे में शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित AI Company Runway ने अपना एक नया AI Video जनरेशन मॉडल ‘Aleph’ लॉन्च किया है। इस मॉडल की मदद से अब पहले से रिकॉर्ड किए गए किसी भी वीडियो को आसानी से एडिट किया जा सकता है यानी अब किसी भी AI User को वीडियो एडिट करने के लिए परेशान होने की जरुत नहीं पड़ेगी। अब सिर्फ टेक्स्ट कमांड देकर आप अपनी वीडियो में किसी भी ऑब्जेक्ट को जोड़ या हटा सकते हैं, साथ ही मौसम बदलना या समय बदलना, व्यू को कोई दूसरा एंगल देना जैसी कई चीजें इस मॉडल से संभव हो जाएंगी।

कैसा है Aleph AI
Aleph AI नामक यह नया मॉडल AI की वीडियो-टू-वीडियो तकनीक पर आधारित है। यह मौजूदा किसी भी वीडियो को इनपुट की तरह लेता है और उसमें आपके टेक्स्ट कमांड के मुताबिक बदलाव करता है। जैसे- नए ऑब्जेक्ट को वीडियो में जोड़ना या हटाना, वीडियो में एंगल्स को बदलना (जैसे कभी लो-शॉट, कभी क्लोज-अप, कहीं वाइड शॉट), मौसम, टाइम और वातावरण को बदलना, वीडियो में स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन करना, किसी एक मोशन को दूसरे वीडियो में जोड़ना, रंग और मैटेरियल ही नहीं बल्कि कैरेक्टर का भी इस मॉडल की मदद से हम रूप बदल सकते हैं।
कई बड़े नामों के साथ जुड़ा हुआ है Runway
बता दें कि Runway के टूल्स का इस्तेमाल Netflix, Disney और Amazon जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेस पहले से ही कर रहे हैं। Aleph के लॉन्च होने से विजुअल इफेक्ट्स और प्रोफेशनल एडिटिंग का स्तर और भी ऊंचा हो जाएगा।
इन यूजर्स को सबसे पहले दिया जाएगा एक्सेस
कंपनी के ऐलान के मुताबिक सबसे पहले Aleph मॉडल एंटरप्राइज और क्रिएटिव यूजर्स को दिया जाएगा। इसके बाद सभी यूजर्स के लिए कुछ हफ्तों में इसे रोल आउट कर दिया जाएगा। हालांकि अभी यह पुरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा फ्री यूजर्स को दी जाएगी या नहीं।
Also Read : 7.55 लाख की शुरुआती कीमत पर पाएं Maruti Fronx, Features जान हो जाएंगे हैरान
AI से चुटकियों में बदल पाएंगे समय
Aleph की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आप अपनी वीडियो में पर्यावरण और मौसम को आसानी से बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने किसी वीडियो को दिन में शूट किया है तो ये उसमें आपको दिन की जगह रात या बारिश का दृश्य दिखा सकता है। जिससे आपको अपनी वीडियो एडिट करने के लिए अब किसी भी एडिटर की जरूरत नहीं होगी आप खुद अपनी वीडियो को आसानी से एडिट कर पाएंगे।






