Lokah Chapter 1: दर्शकों पर चला कल्याणी प्रियदर्शन की एक्टिंग का जादू, जानें ‘लोका चैप्टर 1’ का रिव्यू

Lokah Chapter 1

कल्याणी प्रियदर्शन स्टार्र फिल्म ‘Lokah Chapter 1’ 28 अगस्त यानी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म एक्स पर शानदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। बता दें कि दर्शकों को अभिनेत्री की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है। तो आइए जानते हैं लोगों को कैसी लगी ये फिल्म।

Lokah Chapter 1 : क्या बोले दर्शक?

कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत और दुलकर सलमान द्वारा निर्मित ‘लोका चैप्टर 1’ दर्शकों को काफी हद तक प्रभावित करती हुई दिखाई दे रही है। नेटिजंस ने एक्ट्रेस के अभिनय के अलावा इंटरवल पार्ट को भी काफी सराहा है। एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट किया, ‘पहला हाफ काफी शानदार है।’ दूसरे यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘इंटरवल पार्ट ने तो रोंगटे खड़े कर दिए।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने अभिनेत्री की अदाकारी की काफी की हैं।

Also Read : Bigg Boss 19 : पिंक टॉवल पहने दिखे आवेज दरबार, अमाल बोले- क्या लग रहे हो छमिया, मैं तुझे…