अगर आप एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ दिखने में कमाल हो बल्कि तकनीक, आराम और सुरक्षा के मामले में भी बेमिसाल हो तो Hyundai i20 2025 आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि इस कार का नया Facelift Version अब और भी शानदार, सम्राट और कई सुविधाओं से भरा हुआ है। अब चाहे आप इस कार को तंग गलियों में चलाएं या हाईवे पर दौड़ाएं, ये आपका साथ नहीं छोड़ेगी।

डिज़ाइन जो सबको हैरान कर दे
नई Hyundai i20 का एक्सटीरियर आपको पहली नजर में लुभा लेगा। इसमें लगी LED हेडलैंप्स, स्पोर्टी फ्रंट प्रोफाइल और Z-Shape टेल लाइट्स इसे देखने में और भी स्मार्ट बनाती है।
यह कार प्रीमियम तो है ही लेकिन इसके 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन एक्सटीरियर फिनिश इसे और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं। इसमें आपको दो दमदार और स्टाइलिश रंग मिलते हैं। चाहे आप Amazon Grey लें या फिर Fiery Red दोनों ही रॉयल लुक देते हैं।
Also Read : 7.55 लाख की शुरुआती कीमत पर पाएं Maruti Fronx, Features जान हो जाएंगे हैरान
कंफर्ट और टेक्नोलॉजी में लाजवाब
Hyundai i20 के इंटीरियर को देखकर प्रीमियम फील होता है। इसका ड्यूल-टोन केबिन, डैशबोर्ड की फ्लोइंग डिजाइन और ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग आपको और भी खास महसूस करता है। इतना ही नहीं इसमें लगा 10.25-इंच HD टचस्क्रीन, वॉइस-इनेबल्ड सनरूफ, बोस का 7-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स और Alexa-बेस्ड ब्लूलिंक कनेकशन टेक्नोलॉजी के मामले में इसे और ऊंचा ले जाता है।

परिवार के मिलेगा परफेक्ट स्पेस
Hyundai i20 का केबिन न सिर्फ ड्राइवर के लिए बल्कि पीछे बैठे लोगों के लिए भी काफी आरामदायक है। शानदार लेगरूम, 311 लीटर का बड़ा बूटस्पेश और पर्याप्त शोल्डर स्पेस इसे फैमिली कार के लिए तैयार करता है। इसमें लगी टेलिस्कोपिक और स्टीयरिंग व्हील टिल्ट पूरी तरह से एडजस्टेबल है, जिससे लंबा सफर और भी आसान हो जाता है।
सुरक्षा में कोई चूक नहीं
Hyundai i20 में करीब 6 एयरबैग्स लगाए गए हैं, साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत जान हो जाएंगे हैरान
एक्स-शोरूम में Hyundai i20 की शुरुआती कीमत 7.51 लाख से शुरू है जो कि 11.25 लाख तक जाती है। इसमें आपको 13 अलग-अलग वैरिएंट मिलते हैं जैसे-Sportz, Magna और Asta आदि। इन सभी में मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया गया है।
अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में है जो दिखने में अच्छी, चलाने में आरामदायक, टेक्नोलॉजी से भरपूर और सुरक्षा के मामले में परफेक्ट हो तो नई Hyundai i20 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह कार आपके हर सफर में जान डाल देगी।
डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और कार निर्माता की आधिकारिक जानकारी से ली गई है। समय के साथ कीमतों और फीचर्स में बदलाव आ सकता है, कृपया कार खरीदने से पहले अधिकृत शोरूम से एक बार पुष्टि जरूर करें।






