पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद नवाज की शानदार हैट्रिक से अफगानिस्तान को 75 रन से मात दी। इस सीरीज में पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान और यूएई की टीम थी। पाकिस्तान की यह जीत कोई मामूली जीत नहीं है। एशिया कप से पहले की यह शानदार जीत टीम में जान डालने का काम करेगी।
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता था। जिसमें उसने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने कुछ खास नहीं किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर के खेल में 8 विकेट लिए और 141 रन बनाकर सीमट गई। पाकिस्तानी टीम शारजाह की मुश्किल पिच पर एक-एक रन के लिए तरसी हुई दिखाई दे रही थी। ऐसे में पाकिस्तान के 141 के टारगेट को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी अफगानिस्तान भी आते ही बिखर गई। अफगानिस्तान की टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में सिर्फ 66 रन ही बना पाए।
मोहम्मद नवाज की हैट्रिक ने दिलाई जीत
फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ उतरे पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने अपनी शानदार फिरकी घुमाई। पारी के छठे ओवर की आखिरी दो गेंद पर नवाज ने दो विकेट हासिल की। इसके बाद उन्होंने 8वां ओवर की पहली ही गेंद पर ही विकेट ले डाली और अपनी हैट्रिक पूरी की।
मुकाबले में नवाज ने 4 ओवर के अंदर 1 मेडन के साथ 19 रन बनाए और पांच विकेट लिये। पाकिस्तान के लिए नवाज के अलावा गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और अबरार अहमद के खाते में करीब 2-2 विकेट आए, जबकि शाहीन अफरीदी ने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया।
Also Read : पहली बार पाकिस्तान की जमीन पर टी20 मैच खेलेगा अफगानिस्तान, सामने आया सीरीज का शेड्यूल
अफगानिस्तान की फ्लॉप बैटिंग
जैसे अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने स्पिनिंग ट्रैक पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चकमा दिया था। अफगानियों के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। शुरू में टीम को लगा कि छोटा सा लक्ष्य है वह उसे आसानी से हासिल कर लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अफगानिस्तान टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 रन कप्तान राशिद खान ने बनाए। वहीं, शदीकुउल्ला अटल ने सिर्फ 13 रनों ही बना पाए। इन दोनों के अलावा और किसी भी बल्लेबाज ने इस आंकड़े को पार नहीं किया।
पाकिस्तान की बैटिंग भी थी सुस्त
बता दें कि सिर्फ अफगानिस्तान की ही बल्लेबाजी सुस्त नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान ने भी बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं दिखाया। बल्लेबाजी करने पहले मैदान पर उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से फखर जमां ने सिर्फ 27 रन बनाए थे। इसके अलावा 25 रन मोहम्मद नवाज ने और 24 रन सलमान आगा ने बनाए थे।
यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम 141 रन ही बना पाई। वहीं, अगर अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो राशिद खान ने टीम के लिए 3 विकेट लिए। इसके अलावा फजल हक फारुखी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अल्लाह गजनफर ने 1 विकेट लिया।





